जमुई, मार्च 16 -- जमुई, निज संवाददाता जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग के डूंडो मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बीते शनिवार की देर रात का बताया जा रहा है। मृतक युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव निवासी प्रदीप पासवान 26 साल तथा सौदागर पासवान 27 साल है। बताया जाता है कि दोनों युवक महादेव सिमरिया निवासी पानी सहित अन्य समानों के थोक विक्रेता रुपेश सिंह के पास काम करता था। बीते शनिवार की देर रात स्कॉर्पियो पर सवार होकर पानी का बोतल पहुंचाने जमुई स्थित किसी होटल में जा रहा था। इसी दौरान डूंडो मोड़ के समीप चालक गाड़ी खड़ा कर लघुशंका करने के लिए गया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि टक्कर इतनी जोरद...