मथुरा, अगस्त 22 -- राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैंत कट के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्र-छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बीबीए की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर पीछे बैठा साथी छात्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों और यूनिवर्सिटी के छात्रों में कोहराम मच गया। मूल रूप से बलिया थाना सिकंदरपुर हिसार, गांव कुदी निवासी अंकिता हाइवे स्थित एक विवि बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा थी। उसका भाई अंशुमान भी इसी यूनिवर्सिटी में एमबीए का छात्र है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: स्कूटी डिवाइडर से टकराई, बीपीएड के छात्र की मौत दोनों भाई-बहनों ने ओमेक्स सोसाइटी में किराए पर कमरा ले लिया। शुक्रवार सुबह अंकिता अपनी स्कूटी से यूनिव...