सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- देवबंद। देवबंद-सहारनपुर स्टेट हाइवे स्थित गांव सांखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार देर रात शुगर मिल से ड्यूटी कर गांव नूरपुर स्थित अपने घर लौट रहे नत्थू सिंह (57) की स्कूटी में तेज एवं अनियंत्रित गति से दौड़ रहे अज्ञात वाहन ने गांव साखन के निकट टक्कर मारकर घायल कर दिया। राहगिरों की सूचना पर पुलि ने नत्थू सिंह को गंभीर घायल अवस्था में देवबंद स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जा रहा है। बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी ह...