कौशाम्बी, फरवरी 26 -- सैनी थाना क्षेत्र के मधवामई गांव के समीप बुधवार रात शादी समारोह से लौटते वक्त बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार सैन्य कर्मी की एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई। उनके साथ रहे चचेरे भाई की हालत भी चिंताजनक है। सैनी क्षेत्र के केन गांव निवासी बृजेश कुमार पाल पुत्र राम प्रसाद पाल व शिवराज पाल पुत्र बुधराम पाल बुधवार की देर शाम सौरई खुर्द शादी समारोह में गए थे। दोनों चचेरे भाई एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब 11 बजे लौटते वक्त मधवामई के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। वहां से प्राथमिक इलाज कर हालत गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.