अज्ञात वाहन की टक्कर से सिद्धार्थनगर में तैनात कांस्टेबल की मौत
बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-बांसी मार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में सिद्धार्थनगर में तैनात एक कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बालेडीहा गांव के पास हाईवे पर सुबह करीब 10 बजे हुआ।पुलिस के मुताबिक बाइक से सिद्धार्थनगर से बस्ती की ओर आ रहे कांस्टेबल को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 और वाल्टरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कांस्टेबल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया। मृतक के पास मिले पहचान-पत्र से उसकी शिनाख्त मिथिलेश कुमार (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई। वह सिद्धार्थनगर जनपद में लोटन थाने में कांस्टेबल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.