फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- बहुआ। बांदा-बहराइच मार्ग पर ललौली थाना के सिंधाव गांव नहर पुल में सोमवार रात बाइक सवारों को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें बाइक सवार शटरिंग मिस्त्री की मौत हो गई। उसके साथ बैठा साथी घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग में जाम लगा दिया। जिससे मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बहुआ कस्बे के जवाहर नगर निवासी शटरिंग मिस्त्री 18 वर्षीय पप्पू रैदास अपने दोस्त ननका मंसूरी की बाइक से बहुआ से सिंधाव की ओर जा रहे थे। तभी नहर पुल के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पप्पू की मौके पर मौत हो गई। साथी ननका गंभीर रूप से घायल हो गया। पप्पू की मौत पर मां देवरती,भाई पुष्पेंद्र, संदीप, दिलीप, कुलदीप का रो रो कर हाल बेहाल है। परिजनों ने सूचना पाकर घटना स्थल में जाम लगा दिया। दोनों ओर ट्र...