प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- प्रतापगढ़। मानिकपुर कस्बे के मां ज्वाला देवी वार्ड स्थित पूरे अलीनकी निवासी 50 वर्षीय सुमित कुमार लाइट हाउस चलाते थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह आलापुर के समीप लाइट का सामान पहुंचाकर घर लौट रहे थे। बरई का पुरवा ओवरब्रिज के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाकांकर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज एसओ संतोष सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन को चिह्नित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...