शामली, जून 11 -- शामली। देर रात्रि शहर के मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने वृद्ध के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव सिंभालका पुल के निकट लगभग 65 वर्षीय वृद्ध साईकल पर सवार होकर मेरठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान रात्रि करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन ने साईकल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, शिनाख्त का प्रयास सूचना पाकर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसको शामली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वृद्ध की तलाशी ली, ल...