गंगापार, अगस्त 28 -- प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर गदाईपुर ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वह सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा ले जाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। देर शाम तक घायल वृद्धा की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...