कौशाम्बी, मार्च 9 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मझियावां दरियापुर गांव की विमला देवी ने बताया कि रविवार की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी गीता देवी किसी काम से रोही गई थी। वहां मूरतगंज रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मूरतगंज पीएचसी में घायल किशोरी का इलाज कराया जा रहा है। उसकी मां की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...