अलीगढ़, सितम्बर 2 -- चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में अपने खेतों से वापस आ रहे एक युवक को अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने चंडौस सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे खुर्जा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना परिजनों ने पुलिस को दे दी है। गांव ताजपुर निवासी अशोक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा गांव के बाहर अपने खेतों पर कार्य कर रहा था। काम खत्म करने के बाद वह घर जा रहा था। तभी सूरजपुर गांव की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गिर गया, आसपा...