मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्टेडियम चौराहे के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से भगतपुर क्षेत्र निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोटला नगला निवासी संदीप कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई विनीत 25 अप्रैल को अपने निजी काम से मुरादाबाद आया था। दोपहर करीब दो बजे वह स्टेडियम चौराहे के पास से गुजर रहा था तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल कांठ रोड के निजी अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। संदीप ने बताया कि हादसे की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसएचओ सिवि...