औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सनगढ़ संकरपुर निवासी 17 वर्षीय अंशू निषाद अपने साथी 18 वर्षीय अरुण के साथ शादी समारोह में शामिल होने मढ़ापुर आए थे। समारोह इंडियन ऑयल चौकी के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित था। देर रात करीब दो बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि कस्बा खानपुर स्थित आंबेडकर नगर चौराहे के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.