अमरोहा, अप्रैल 11 -- जोया। डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर चौधरपुर स्थित एक फैक्ट्री के सामने गुरुवार देर शाम 25 वर्षीय अज्ञात युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पैदल सड़क पार करते समय जोया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास जारी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन का पता भी लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...