कौशाम्बी, मार्च 12 -- संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बलिहावां देह गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, साथ रहा उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। संदीपन घाट के अशरफपुर गांव का 19 वर्षीय निखिल पुत्र कमलेश पढ़ाई के साथ किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। बुधवार को वह अपने चचेरे भाई अरुण कुमार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने बलिहावां देह गया था। लौटते वक्त बलिहावां देह गांव के समीप ही पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को मूरतगंज पीएचसी भेजवाया। वहां से प्राथ...