गोड्डा, मार्च 17 -- पथरगामा , प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमावरण के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनातन गांव निवासी विजय मांझी के 29 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार टोटो से गोड्डा से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सनातन की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गुलशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में इलाज के दौरान रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गुलशन कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.