बुलंदशहर, फरवरी 16 -- औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन ने नेशनल हाईवे-34 पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोखाबाद पुलिस चौकी प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सोमवार की सुबह सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। सूचना पाकर वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की ।उपचार के लिए युवक को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें राजेश निवासी गांव छटपारी जनपद दुमका झारखंड लिखा है।जिसके आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी है।

हिंदी ...