शाहजहांपुर, मई 4 -- तिलहर। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। वृद्ध की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।गढ़िया रंगीन गांव के 52 वर्षीय जगत राम सैनी कपड़े की फेरी लगाने का व्यापार करते थे। रविवार की दोपहर वह अपने मोपेड से शाहजहांपुर कपड़ा खरीदने जा रहे थे। रास्ते में जैतीपुर रोड पर भुड़ेली गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जगत राम के कपड़ों से पुलिस को 19 हजार रुपए बरामद हुए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत पुलिस ने पहुंचकर जगत राम सैनी के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...