अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार की मौत
हाथरस, सितम्बर 5 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलसेर रोड स्थित नगला खान के निकट शुक्रवार की देर रात मोपेड सवार व्यक्ति में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी निवासी 55 वर्षीय मुसीर खान पुत्र मजीद खान गांव में दांतों का इलाज किया करते थे। शुक्रवार की रात वह अपनी मोपेड से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाथरस-जलेसर रोड स्थित नगला खान के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मुसीर खान गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके स्थानीय लोग और राहगीरों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.