हाथरस, जून 5 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर, रेफर -(A) - कोतवाली सासनी क्षेत्र के 14 नबंर भट्ठा के निकट की घटना

हादसे की तस्वीर सासनी। क्षेत्र के अंतर्गत 14 नंबर भट्ठा के निकट शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे का कारण नगला भूरा निवासी हारून (18 वर्ष) पुत्र हबीव खान और बाजिद (19 वर्ष) पुत्र इरशाद शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से सासनी से गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल सासनी मार्ग पर स्थित 14 नंबर भट्टा के समीप पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ​​टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ...