लखीमपुरखीरी, मई 11 -- लखीमपुर। पीलीभीत-बस्ती रोड पर सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मां की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप पर जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल मोतीपुर भेजा गया। जहां से उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी (40) रंजीत कौर पत्नी राज सिंह रविवार को अपने 14 वर्षीय बेटे जशनदीप सिंह के साथ बाइक से नकहा की तरफ जा रही थीं। रास्ते में पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर तिराहे के पास उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा उछलकर रोड पर जा गिरा और गंभीर...