हरदोई, मई 27 -- हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मंदिर के पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी रत्नेश उर्फ गन्नू सेमरा चौराहे के पास स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। परिजनों के मुताबिक, वह करीब पांच सालों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। मंगलवार रात वह किसी काम से बाहर निकले थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में पहचान न होने से शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। बाद में सूचना मिलने प...