सराईकेला, जुलाई 16 -- राजनगर। राजनगर थाना अंतर्गत गोविंदपुर में मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार बोलेरो (जेएच 05 एएम 0220) की किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं बोलेरो चालक भी घटनास्थल छोड़कर चला गया। जिससे दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अज्ञात वाहन और बोलेरो चालक की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में मध्य रात्रि सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बोलेरो क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की सभी प...