अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत
बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में 29 जून की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (अचलपुर रूप) निवासी 29 वर्षीय विनोद वर्मा पुत्र हनुमान प्रसाद वर्मा 29 जून को अपनी बुआ को गोण्डा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र स्थित भोरहा गांव छोड़कर बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी दिन रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच वह बनघुसरा जंगल के पास बेसमेंट फैक्ट्री के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.