बगहा, मार्च 19 -- बेतिया। कालीबाग थाना क्षेत्र के छावनी ओवरब्रिज के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से मनुआपुल थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव (वार्ड संख्या 12) निवासी स्वर्गीय मखन राम के पुत्र सुदामा कुमार राम ( 27 ) गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे की है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों कि मदद से पुलिस ने तत्काल घायल को जीएमसीएच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.