बुलंदशहर, मार्च 1 -- क्षेत्र के गोधा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने 10 वर्षीय बालिका में टक्कर मार दी। हादसे में बालिका की मौत हो गई। बालिका अलीगढ़ से अपने परिजनों के साथ ननिहाल में मामा के लड़के के जन्मदिन में शामिल होने आई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। अलीगढ़ के गांव निवासी चंद्रप्रकाश की 10 वर्षीय पुत्री काव्या अपनी ननिहाल गंगावास आई थी। शनिवार की शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बालिका को अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। आसपास लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.