हरिद्वार, अप्रैल 22 -- सिडकुल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दिहाड़ी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रसूलपुर टोंगिया, थाना बुग्गावाला निवासी सतपाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका पुत्र सोहन लाल ग्राम हेतमपुर में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। 20 अप्रैल को वह किसी कार्य से गांव गया था। कार्य समाप्त करने के बाद देर शाम मोटरसाइकिल से हेतमपुर लौट रहा था। रास्ते में डालूवाला मजबता जंगलात चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज क...