गोड्डा, अप्रैल 10 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा जिले के पथरगामा व महगामा के बीच सड़क हादसे में गुरुवार को एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रकाश हांसदा के रूप में हुई है, जो पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश हांसदा किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान पथरगामा और महगामा के बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और इसकी सूचना एम्बुलेंस सेवा को दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.