अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेल कर्मी की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- उचौलिया, संवाददाता। नेशनल हाईवे 30 पर हिमालया ढाबा के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रेल कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटरा गांव निवासी 22 वर्षीय रेल कर्मी दिवांशु राठौर पुत्र विजयपाल गाजियाबाद में रेलवे में काम करता था। वह रविवार को ही गाजियाबाद से अपने घर लौटा था। इसके बाद वह अपनी बाइक से ससुराल जमिरहा अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। यह भी पढ़ें- उचौलिया में वाहन की टक्कर से बाइक सवार रेल कर्मी की मौत इसी दौरान हिमालया ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.