बागपत, मार्च 9 -- बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के निकट बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक को अज्ञात वाहन के कुचलने से घायल हो गए। बाइक सवार रिटायर्ड शिक्षक की उपचार के दिल्ली जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आजमपुर मुलसम गांव निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता मास्टर नयन सिंह लुहारी गांव के शादी समारोह से रविवार देर शाम बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब वह बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर पुसार के निकट पहुंचे तो सामने से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर कुचल दिया। अज्ञात वाहन बाइक सवार नयन सिंह को दस मीटर तक घसीटे हुए ले गए। जिससे बाइक सवार बुजुर्ग नयनसिंह गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके से अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ...