औरैया, मार्च 13 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना क्षेत्र में गुरुवार रात दिबियापुर रोड पर नौगवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी बिधूना में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जदैयापुर तिरवा निवासी महेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र गोपी बाइक से पुरवा मुले स्थित अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान नौगवा निवासी बागेश कुमार पुत्र अमर सिंह बिधूना से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे नौगवा गांव के पास अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पहले साइकिल सवार बागेश कुमार को टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.