मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों की मदद से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिवालखास निवासी 30 वर्षीय शाकिब पुत्र शकील अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह सलाहपुर गांव के सामने पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शाकिब सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उसको सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसको मेरठ रेफर कर ...