फतेहपुर, मार्च 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। ललौली थाना क्षेत्र के चौदरा के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिलन पुत्र छोटालाल निवासी इटररुआ थाना मलवा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देशराज पुत्र महावीर निवासी अयाहशाह तथा बलराम निवासी धारूपुर बिंदकी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...