बरेली, मार्च 12 -- रामनगर। गुलड़िया रामनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव भीमपुर कटौती के वीरू उर्फ ओमवीर रामनगर की जैन गोशाला में केयरटेकर था। उसका साथी भोला उर्फ राकेश भी यहीं काम करता है। दिन भर का काम करने के बाद दोनों बाइक से घर जा रहे थे। गुलड़िया रोड पर चौबीसी मंदिर के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वीरू उर्फ ओमवीर (22) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोला उर्फ राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रामनगर पीएचसी भेज दिया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.