अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल
संभल, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के मुरादाबाद आगरा हाईवे के किनारे भुलाबई के पास सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना धनारी के गांव खलीलपुर निवासी मुन्नी (65) बेटे रिजवान व बेटी नसरीन के साथ बाइक से मुरादाबाद से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह मुरादाबाद आगरा हाईवे स्थित भुलावई गांव के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.