लखीमपुरखीरी, मई 21 -- रजागंज। नेशनल हाईवे 730 पर बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के पास गोला की ओर जा रही बाइक को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस और थाना हैदराबाद पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी गोला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 11 वर्षीय प्रियम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मामा सुभाष को जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा घायल मृतक प्रियम वर्मा पुत्र सुरेंद्र कुमार वर्मा थाना नीमगांव क्षेत्र के मंडेरा गांव का निवासी था...