बागपत, जुलाई 1 -- खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा के पाठशाला बस स्टैंड के पास स्थित एनबीसी कालोनी के पास ड्यूटी से घर लौट रहे बाउंसर की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाउंसर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। बागपत कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर गांव निवासी भीम सिंह हरियाणा के जुरासिक पार्क में बाउंसर की नौकरी करता था। बताया जाता है कि सोमवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह खेकड़ा के पाठशाला बस स्टैंड के पास एनबीसीसी कॉलोनी के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस म...