अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा। नौगावां सादात क्षेत्र में मंगलवार रात भेड़ा भरतपुर अड्डे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय फर्नीचर कारोबारी यशवंत सिंह की मौत हो गई जबकि इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजते हुए हादसे की जांच-पड़ताल की, बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया, फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक यशवंत सिंह मूलरूप से क्षेत्र के गांव गालिबबाड़ा निवासी थे तथा वर्तमान में अमरोहा शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर में रहते थे। शहर में ही धनौरा मार्ग पर उनकी फर्नीचर की दुकान है। परिवार में पत्नी शशि देवी के अलावा एक बेटा हितेश तथा एक बेटी रिया है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार देर रात यशवंत सिंह बेटे हितेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.