उन्नाव, फरवरी 8 -- नवाबगंज। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित आशाखेड़ा गांव के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के रायसिंहखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय संतोष पुत्र राम प्रसाद बाइक से गांव के ही मनोज (28) पुत्र अर्जुन को लेकर लखनऊ गया था। दोपहर में लौटने के दौरान सोहरामऊ थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर आशाखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मनोज को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल संतोष ने बताया कि वह मनोज के साथ बाइक से पिता की दवा लेने लखनऊ गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.