लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में विश्वनाथ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और एक किशोरी घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बहराइच के सुजौली चफरिया निवासी अनवर अली पुत्र अकबर, उनकी पत्नी जैतून निशा और बेटी शादरीन मोटरसाइकिल से ईद का सामान लेकर अपनी बेटी के घर कटौली ईसानगर जा रहे थे। जब वे धौरहरा क्षेत्र में विश्वनाथ पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी धौरहरा पहुंचाया जहां उपचार के बाद अनवर अली और उनकी बेटी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.