अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल
बदायूं, अगस्त 10 -- बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 155 के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ। हादसा वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 155 के पास का है। बुलंदशहर के रहने वाले अंकित पांडेय पुत्र भगवत पाण्डेय अपनी पत्नी आरती पाण्डेय के साथ बाइक से हरदोई जिले के वैजनी पूर्वा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान किलोमीटर संख्या 155 के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.