रामपुर, जून 13 -- शुक्रवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मिलक तुरखेड़ा गांव निवासी रामेश्वर, हरिओम और सुरजीत एक ही बाइक से गांव खेड़ा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में बन्दार गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रामेश्वर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- औरैया में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन घायल पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी ...