बदायूं, फरवरी 26 -- बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भतीजा होली के पर्व पर रोहतक से बस द्वारा इस्लामनगर के पास पहुंचा था और वहां से चाचा के साथ बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली-इस्लामनगर रोड स्थित हेमपुर गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के रामनगर सैदपुर उर्फ मुड़खोड़ा निवासी श्रीपाल 48 वर्ष पुत्र मुरलीधर अपने भतीजे आकाश 18 वर्ष पुत्र बुद्धसेन को लेने रोहतक से बस द्वारा इस्लामनगर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। हेमपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.