दुमका, फरवरी 23 -- हंसडीहा। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ाताड़ के समीप की बताई जा रही है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घायल युवक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव निवासी सोना लाल हेंब्रम 42 के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना लाल हेंब्रम बाइक से नोनीहाट के रास्ते अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान लकड़ा ताड़ के समीप एक पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना हंसडीहा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा पुलिस ...