संभल, मार्च 29 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला लाडम सराय में बहजोई मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। संभल-बहजोई मार्ग पर लाडम सराय मोहल्ले में शनिवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार की मौत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि वाहन सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मृतक की...