हरदोई, दिसम्बर 12 -- हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से गाड़ीपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वह घर में बाजार जाने की बात कहकर शाम छह बजे निकला था। हरियावां थाना क्षेत्र के नेदुर गांव निवासी राजीव पाल खेती किसानी का काम करता था। कभी-कभी मौका पाकर मजदूरी भी करने बाहर चला जाता था। चचेरे भाई योगेंद्र पाल ने बताया कि राजीव पाल घर में गुरुवार की शाम 6 बजे बाजार जाने के बात कह कर बाइक से निकला था। रात 9:30 बजे सूचना मिली हरियावां थाना क्षेत्र में गाड़ीपुरवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से राजीव पाल घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राजीव पाल को हरियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.