रांची, दिसम्बर 29 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बीजुपाड़ा-खेलारी मुख्य पथ पर चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ईया चौक के समीप सोमवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बढ़ईया गांव निवासी 42 वर्षीय अजय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार शाम लगभग छह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अजय लाल चौक से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में अजय लाल का एक पैर टूट गया, जबकि सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दि...