शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- खुटार। पुवायां क्षेत्र के जेवा गांव निवासी बग्घी चालक जाहिद अली की अज्ञात कार की टक्कर में मौत हो गई। उनके पुत्र दिली अफसर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पिता शनिवार को पीलीभीत के पूरनपुर में एक शादी समारोह में बग्घी लेकर गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह रात करीब 1:30 बजे लौट रहे थे। लौंहगापुर के पास हाईवे किनारे बग्घी रोककर वह पानी लेने के लिए पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी खुटार पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.