मऊ, जनवरी 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी पुल के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पावरलूम मजदूर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला कोडरा भीरा निवासी 50 वर्षीय दिनेश पावरलूम चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे वह घर से पावरलूम चलाने के लिए साइकिल से खैराबाद गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तमसा नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना में साइकिल सवार मजदूर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.