मथुरा, जून 24 -- थाना अंतर्गत बरसाना से दिल्ली की ओर जाते समय हाइवे पर नंदगांव फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि पति व एक महिला घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार को अस्पताल भिजवाया। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव रहेरा, बरसाना निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी गीता एवं एक महिला के साथ बाइक से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाइवे पर नंदगांव रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लारवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी व बच्ची घायल इसके चलते बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान रोड पर जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तीनों को ...